April 19, 2025
wp-1666632989070
रिपोर्ट-फरीद सिद्दीकी

Share This News!

काशीपुर 24 अक्टूबर 2022

काशीपुर में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों को दीपों और झालरों से सजाया। लक्ष्मी पूजन के बाद पटाखे फोड़े। गली-मोहल्ले और रिश्तेदारों के यहां मिठाई बांटकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर पर भी दिवाली के शुभकामना संदेश की खूब आवाजाही चल चल रही है।

बता दें कि पूरे देश के साथ-साथ काशीपुर में भी दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहे हैं दीपावली पर्व पर सुबह से ही लोग खरीदारी के साथ पूजा की तैयारी में लगे रहे। शाम को घरों में भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की पूजा की गई। मान्यता है कि भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास काटने के बाद अयोध्या लौटे तो लोगों ने खुशी में दीये जलाए।

छोटे-बड़े व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठानों पर लक्ष्मी का पूजन किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी दीपावली पर्व की धूम रही। इस बार अधिकांश लोगों ने घरों में मिट्टी के दीये और मोमबत्ती चलाकर अंधेरे को मिटाया। झालर और बल्ब की भी सजावट खूब हुई। पूजन के बाद लोगों ने गली-मोहल्लों में उपहार देकर लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

दीपावली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के मुख्य मार्गो बाजारों में पुलिस बल तैनात है। घरों प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी पूजन करने के पश्चात बच्चों के साथ ही नौजवानों बड़ो ने भी जमकर पटाखे छोड़ आतिशबाजी कर रहे हैं। लगातार रात तक पटाखें की गूंज सुनाई दी। आसमान में आतिशबाजी का नजारा देखने काे मिला। बच्चे युवा और बड़ों ने जमकर आतिशबाजी की। चकरी, लड़ी, अनार, सुतली बम, मुर्गा झाप, पेंसिल, रॉकेट आदि फोड़े। बच्चे और युवाओं ने रंग-बिरंगी पोशाक पहनकर त्योहार को मनाते नजर आए। लोगों ने देर रात तक आतिशबाजी का आनंद लिया। मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए तांता लगा रहा। खरीदारी के लिए बाजारों में भारी भीड़ रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page